Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है

बिहार के दो कलाकरों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने की खबर पाकर कला एवं संस्कृति मंत्री हुए भावुक



भारत सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा कर दी है. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. वहीं मनोज वाजपेयी (Manoj Vajpayee) को फिल्म भोंसले के लिए बेस्ट ऐक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. यह खबर सुनकर बिहार के संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा भावुक हो गये.



पटना. भारत सरकार (Indian Government) ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा कर दी है. इसमें बिहार के लिए दोहरी खूशी का मौका तब आया जब दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. वहीं मनोज वाजपेयी को फिल्म भोंसले के लिए बेस्ट ऐक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. जाहिर सी बात है दोनों कलाकारों को पुरस्कार मिलना बिहार के लिए बड़े सम्मान की बात है. लेकिन, बिहार के कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो भावुक हो गए.

उन्होंने कसक भरे शब्दों में कहा, 'काश कोशी का बेटा सुशांत सिंह राजपूत आज ज़िंदा होते, तो ये खुशी दोहरी हो जाती, लेकिन बावजूद इसके सुशांत सिंह को जो पुरस्कार मिला है उससे बिहार के कला जगत से जुड़े लोगों में बड़ा उत्साह भरेगा.

    Post a Comment

    0 Comments